उन्नाव के एक स्लाटर हाउस से रोहिंग्या की गिरफ्तारी व रिमांड पर पूछताछ के आधार पर एटीएस ने 15वें दिन दही चौकी स्थित दो व बंथर स्थित एक फैक्टरी में दबिश दी। तीन वाहनों से टीम के फैक्टरियों में पहुंचने की चर्चा से मजदूरों व फैक्टरी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
दो मजदूरों को उठाने की भी चर्चा है। एक स्लाटर हाउस में 28 फरवरी 2021 को लखनऊ एटीएस ने दबिश देकर म्यामांर निवासी रोहिंग्या शाहिद को गिरफ्तार किया था। उसका एक साथी फैक्टरी के पीछे के गेट से भाग निकला था।