फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कभी भी औचक निरीक्षण कर सकती है परमाणु उर्जा नियामक परिषद की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परमाणु उर्जा नियामक परिषद की टीम ने कोबाल्ट-60 से गामा विकिरण से होने वाले खतरे को लेकर गंभीर है। टीम कभी भी औचक निरीक्षण भी कर सकती है। वहीं जिले के चारों औद्योगिक क्षेत्रों में बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग अणुशक्ति भवन मुंबई के निदेशक के निर्देश पर बुधवार दोपहर उन्नाव के दही चौकी साइट-1 औद्योगिक क्षेत्र पहुंची सात सदस्यीय टीम ने मेसर्स इंपार्टियल एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड को सील कर दिया था। करीब नौ साल से बंद इस प्रसंस्करण यूनिट में एक्सपोर्ट होने वाले खाद्य पदार्थों को गामा रेडिएशन से बैक्टीरिया मुक्त किया जाता था। इस इकाई को कानपुर निवासी योगेश तिवारी ने दो पार्टनर के साथ मिलकर स्थापित की थी। इसके लिए कोबाल्ट-60 को परमाणु अनुसंधान केंद्र से लिया था। लेकिन 2017 से इकाई बंद कर दी और लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराया।
टीम ने इस काई की गामा रेडिएशन प्रोसेसिंग यूनिट को सील करने के बाद अब टीम रेडियोएक्टिव पदार्थ को कड़ी सुरक्षा और सतर्कता के बीच वापस ले जाएगी। मालूम हो कि बुधवार को जांच करने आए वैज्ञानिकों ने माना था कि इकाई में रेडिएशन प्रोसेसिंग यूनिट के रखरखाव में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशिबिंदकर ने बताया कि जिले के औद्योगिक क्षेत्रों जो फैक्टरियां बंद हैं उनमें किसी तरह के खतरनाक रसायनों या गैस होने की जानकारी नहीं है। फिर भी चेक करा कर बंद इकाईयों का ब्योरा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें