फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में एटीएम देंगे राहत

Sun, 01 Jan 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
bank - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने 500-1000 के नोट अमान्य कर दिए तो देश कुछ समय के लिए सकते में पड़ा। उन पलों में कुछ देर के लिए लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे। उसके बाद बैंकों में बड़े नोट जमा करने वालों की मारामारी मच गई। जो 15 दिसंबर तक लगातार बनी रही। वहीं आरबीआई से बैंकों को डिमांड के अनुरूप तीस फीसदी नई करेंसी भी न मिल सकी। इससे करेंसी का हाहाकार मच गया। बैंक से एटीएम तक करेंसी की समस्या से जूझे। जो हालात 25 दिसंबर के बाद से धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। शनिवार को बैंकों में सन्नाटे जैसा माहौल रहा। शुक्रवार को पीएम ने एटीएम से ढाई हजार रुपये की निकासी बढ़ाकर पैंतालीस सौ रुपये कर दी। यह धनराशि 1 जनवरी यानी कि (आज) से एटीएम से निकली जा सकेगी।  स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक दीपेंद्र यादव ने बताया कि एसबीआई के सभी 60 एटीएम कैश से फुल कर दिए गए हैं। इसके अलावा एटीएम बूथ में दो हजार के नोट के साथ ही पांच सौ व सौ रुपये के नोट भी लगाए गए हैं। एसबीआई के साथ ही पीएनबी के अधिकारियों ने बताया कि सभी 34 एटीएम नए साल के मौके पर कैश से फुल कर दिए गए हैं। एटीएम बूथ में पांच सौ व एक सौ के नोट होने के चलते फुटकर की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट  

शनिवार के ऊहापोह में फंसे रहे ग्राहक
महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश घोषित है। 31 दिसंबर को शनिवार  होने के चलते बैंक खाताधारक चौथा शनिवार समझ बैंकों से किनारा काटे रहे। जबकि पांचवां शनिवार होने के चलते बैंक खुले रहे। चौथे शनिवार के ऊहापोह में फंसे खाताधारकों की चहलकदमी न होने से एसबीआई, पीएनबी समेत अन्य बैंक शाखाओं में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बैंक कर्मी अमान्य नोटों का डाटा व अन्य कागज तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें