शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंग्रेजी व हिंदी व्याकरण कार्यशाला का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर पूरन नगर में किया गया। आयोजकों ने छात्र-छात्राओं को गुणा, भाग, वर्ग, घनमूल की आसान विधियों की जानकारी दी। कार्यशाला में अलीगढ़ से आए यशभान सिंह तोमर ने अंग्रेजी व्याकरण पर चर्चा करते हुए बच्चों को बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में सारा ज्ञान मौखिक रूप से चलता आया है। उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी व्याकरण के अलावा तीनों टेंसों से आगे बढ़कर छह प्रकार के वाक्यों को बताया। इतना ही नहीं कई व्याकरण संबंधी कई ऐसी बातें बताई जिनकी जानकारी बच्चों को नहीं थी। पैंतालिस मिनट चली अंग्रेजी व्याकरण की कार्यशाला में गूढ़ बातें समझी। वैदिक गणित की चली एक घंटे की कार्यशाला में कानपुर से आईं वैदिक गणित की जानकार हर्षिता त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि वैदिक गणित बिना कागज, पेन, कल्क्यूलेटर के प्रयोग से बड़ी से बड़ी गणनाएं अंगुलियों के सहारे की जा सकती हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुणा, भाग, वर्ग, घनमूल की आसान विधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में संस्था के प्रांतीय संयोजक सुजीत कुंतल, व्यवस्थापिका रेनू शाक्य के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, रामप्रकाश दीक्षित व अन्य टीचरों का विशेष सहयोग रहा।