फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब के घर किया भोजन, भराया कर्ज माफी का फार्म

Fri, 23 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
rahulat farmers house - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रोडशो करने के बाद उन्होंने दोपहर का भोजन सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के पचोड्डा गांव में किसान गनेशीलाल माली के घर खाना खाया। यहां उन्होंने कर्ज में डूबे कई और किसानों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और कर्ज माफी का आवेदन फार्म भरकर भेजने को कहा। बोले कि हम और हमारी पार्टी सरकार पर किसानों का कर्ज माफ करने का मोदी पर दबाव बनाएंगे। अगर वह कर्ज माफ नहीं करते तो जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी।  
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गांधी सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के पचोड्डा गांव पहुंचे। गांव में राहुल गांधी ने किसान रामस्वरूप यादव, उमाशंकर कुशवाहा, गौरीशंकर यादव,  फुन्नर यादव, संतोश सैनी और गनेशी सैनी से मिले। उन्होंने नि:संतान दंपति गौरीशंकर सैनी के घर पहुंचकर उनके साथ चारपाई पर बैठकर दोपहर का भोजन किया। इस दौरान उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुशी से फूले नहीं समाए। सभी ने राहुल गांधी के मिलनसार व्यक्तित्व, अपनापन और सादगी की तारीफ की। भोजन के समय राहुल गांधी के साथ पूर्व सांसद अन्नू टंडन, युवा नेता अंकित सिंह परिहार भी मौजूद रहे। गांव से चलते-चलते राहुल गांधी ने कर्जा माफ, बिजली हाफ, समर्थन मूल्य का दो हिसाब का नारा दोहराया।

18-गौरीशंकर यादव की पुत्री हर्षिता को राहुल गांधी की ओर से पढ़ाने का आश्वासन दिए जाने की जानकारी देते पिता।
गौरीशंकर की बेटियों को पढ़ाने का किया वादा
 राहुल गांधी पचोड्डा गांव निवासी गौरीशंकर यादव व उनके परिवार से मिले। पूछने पर गौरीशंकर ने बताया कि उसके पास चार बीघे जमीन है। पांच बेटियां हैं। अभी एक की शादी कर पाया है। गरीबी के चलते बेटियों की पढ़ाई बीच में ही रोकनी पड़ी। बताया कि बेटी प्रीतिमा कक्षा 9, हर्षिता इंटर, दीपिका कक्षा 9 तक पढ़ाई करने के बाद घर में बैठी हैं। जबकि सबसे छोटी अनामिका कक्षा सात में है। बताया कि बिजली का बिल करीब पंद्रह हजार रुपये और पचास हजार रुपये बैंक का लोन बकाया है। उन्होंने बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा करते हुए गौरीशंकर से बेटियों को पढ़ाने को कहा।
विज्ञापन


19-संतोष सैनी के बच्चे दुलराते राहुल गांधी।
नन्हे अपूर्व को बहलाते पिता की याद में नम हुई आंखें
राहुल गांधी ने संतोष सैनी व उनके परिवार से मुलाकात की। संतोष ने बताया कि उसके पास तीन बीघे जमीन है। 1.70 लाख रुपये बैंक का कर्ज है। इस दौरान राहुल ने संतोष की पत्नी शर्मिला सैनी, बेटे अपूर्व और मां मीना से भी बात की। शर्मिला ने बताया कि वह मूल रूप से आंध्रप्रदेश की रहने वाली है और बीकाम तक पढ़ी है। राहुल ने नौकरी करने की इच्छा पूछी तो शर्मिला ने कहा नौैकरी तो करना चाहती है, लेकिन यहां योग्य की नहीं घूस वालों को नौकरी मिलती है। उन्होंने संतोष के तीन साल के बेटे अपूर्व को गोद में उठाया और वहीं दरवाजे की ड्योढ़ी पर बैठ गए। उसे दुलराया और पूछा क्या करना चाहते हो तो अपूर्व तपाक से बोला हम तो जहाज उड़ाएंगे। नन्हे अपूर्व का जवाब सुनकर राहुल भी भावुक हो गए और बोले, बेटा हमारे पिता जी भी जहाज उड़ाते थे। उनकी आंखें नम हो गईं।

किसानों के साथ खूब घुले मिले
 उन्नाव। गणेश सैनी के घर दोपहर का भोजन करने के दौरान राहुल गांधी ने उनसे उनकी समस्याओं पर चर्चा भी की। गणेश ने बताया कि उसके पास तीन बीघे जमीन है जिसमें वह फूलों की खेती करता है। लेकिन कभी सूखा तो कभी अधिक बरसात होने से फसल खराब हो रही है। इससे वह बैंक का 1.53 लाख रुपये कर्ज भी नहीं चुका पाया है। राहुल गांधी ने गणेश से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी किसानों का कर्ज माफ नहीं करते तो यह वादा है कि  जब कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे।

17-पचोड्डा में गणेश शंकर सैनी के घर खाना खाते राहुल गांधी।
राहुल बोले, पेट भर गया
राहुल गांधी ने गणेश सैनी के घर साधारण तरीके से चारपाई पर बैठकर खाना खाया। गणेश की पत्नी कृष्णावती ने बताया कि राहुल गांधी के लिए उन्होंने रोटी, अरहर की दाल, आलू-गोभी की सब्जी, चावल, सलाद, चटनी बनाई थी। मीठे में पेड़ा दिया। राहुल ने दो रोटी, चावल और पेड़ा खाया। खाना खाने के बाद राहुल बोले, पेट भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें