फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक समितियों के रिक्त पदों पर चुनाव 11 को

Thu, 05 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
मतदान - फोटो : pti
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में दो सहकारी समितियों में रिक्त अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को इस चुनाव के लिए नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण व स्टेशनरी दी गई। चुनाव 10 व 11 मई को होंगे।  चुनाव में डीएम द्वारा नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारियों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


जिले में सहकारी समिति सकहन विकासखंड सफीपुर व सहकारी समिति सरायजोगा ब्लॉक नवाबगंज में अध्यक्ष का पद रिक्त है। इसके अलावा 39 समितियों (बिरसिंहपुर, एतबारपुर, सेरसा, नवाबगंज, बगहरी, गौराकठेरवा, बाल्हेमऊ, शेषपुर, मिर्जापुर, सोहरामऊ, कुसुंभी, टियर, आसीवनलोकमन, कोरारीकला, रसूलाबाद, हैदराबाद, कुलहा अटौरा, पाठकपुर, मुस्तफाबाद, परेंदा, ताजपुर, करनाईपुर, अकवाबाद, भरथीपुर, पकराबुजुर्ग, दरेहटा, चमियानी धौरा कुईयांमदारपुर, मिर्जापुर भगवानखेड़ा, संदाना, मोहानपूर्वी, नवीननगर, खेरवा, लखनापुर मोहनीखेड़ा, कुरौली, तेगापुर चककुशहरी, समदपुर हरदास एवं सहकारी संघ लि. नवाबगंज, रसूलाबाद, आसीवन लोकमन और बिचपरी) में सहकारी निर्माण संघ में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव भी इसी तारीख पर होना है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक आरएस सेंगर ने बुधवार को निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्हें निर्वाचन स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई। इस दौरान प्रभारी अधिकारी निर्वाचन/अपर जिला सहकारी अधिकारी अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें