फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। सफीपुर कस्बा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार रात करीब 60 किलो वजनी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर लीं।
विज्ञापन

मंदिर की देखरेख करने वाले पुजारी पर उसके बड़े भाई ने परिसर में ही नशा करने और चोरी का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफीपुर कस्बे के मोहल्ला टिकुली स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान राम, सीता व लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित थीं। मंदिर के पुजारी देवी प्रसाद मिश्र के भतीजे सत्यम ने बताया कि मंदिर करीब 200 साल पुराना है। 50 साल पहले राम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

सीता और लक्ष्मण की लगभग 60 किलो वजनी मूर्तियां बची थीं। सोमवार सुबह पुजारी देवी प्रसाद मिश्रा पूजा करने पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। सीता व लक्ष्मण की मूर्ति न होने पर उन्होंने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो मंदिर के बरामदे में शराब की खाली बोतलें और गिलास मिले। सत्यम ने बताया कि मंदिर रज्जू बाजपेई ट्रस्ट से बनवाया गया था।
वहीं प्रेमप्रकाश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर भाई पुजारी देवी प्रसाद पर ही मूर्ति चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि देवीप्रसाद जबरन मंदिर में पूजा-पाठ करता है।
परिसर में ही नशा भी करता है। पुलिस ने पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें