फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं को किया सम्मानित

Mon, 24 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित आशा सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीता यादव ने कहा कि आशा बहू आम जनमानस में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों, नवीन योजनाओं की जानकारी देने व स्वास्थ्य योजनाएं मुहैया करवाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन


आशा, जनता व विभागीय योजनाओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही हैं। आशाएं अपने क्षेत्र में गर्भवती, किशोरियों, बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करवाने व सीमित परिवार के लिए परिवार नियोजन सेवाओं को जन-जन तक पहुचाएं। सम्मेलन में 102 व 108 एंबुलेंस सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सन 2014-15 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी, डीएलओ डॉ. अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. एके रावत, डॉ. आरके गौतम, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. अर्जुन सिंह के अलावा आशाओं में सुनीता सिंह, सरोजनी देवी, रीता तिवारी, विद्यावती, जमुना देवी, गायत्री देवी, सुमन तिवारी, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें