फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्ट्री पकड़ी, संचालक गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जेएन सिंह को सरइंया गांव निवासी छेद्दू यादव की बाग में अवैध असलहा फैक्ट्री के संचालन की जानकारी मिली। एसओ ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। यहां से पुलिस ने सोहरामऊ थानाक्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी देशराज पुत्र भगवान दीन को असलहा बनाते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दस तमंचे, एक 315 बोर तमंचा, एक देशी बंदूक, बारह बोर के छह कारतूस के अलावा असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने देशराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि देशराज ही अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन करता था। पहले भी वह अवैध असलहा बनाने के मामले में जेल भेजा जा चुका है।  


देशराज पहले भी बनाता था असलहा
असलहा बनाने में जेल भेजा गया देशराज वर्ष 2000 में कट्टे बनाने में जेल जा चुका है। दो साल बाद छूट कर आने के बाद वर्ष 2006 में असलहा फैक्ट्री के संचालन में जेल गया था। दो बार जेल जाने के बाद तीसरी बार पुलिस ने उसे अवैध असलहा फैक्ट्री के संचालन में जेल भेजा है।
विज्ञापन


इनसेट
परिजन बोले फर्जी खुलासा, करेंगे शिकायत
आरोपी देशराज की पत्नी फूलमती का कहना है कि दोपहर के समय रमन सिंह चौपई के खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान तीन लोग पहुंचे और पति को गिरफ्तार कर घर ले गए। कुछ ही देर बाद पुलिस की दो जीपें आईं और पति व बेटे बलराम को वाहन में बैठा कर चली गई।

पत्नी फूलमती का आरोप है कि बेटा बलराम कुछ ही दिनों में विदेश जाने वाला है इसलिए बेटे बलराम को फंसता देख पति ने पति पुलिस के दबाव में गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें