फोटो-22-मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करते युवा। स्रोत: संगठन
उन्नाव। रोटरी क्लब उन्नाव सिटी की ओर से रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 250 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें आर्या राजपूत ने बाजी मारी जबकि सुधीर दूसरे स्थान पर रहे। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
पीडी नगर से दौड़ का शुभारंभ सीओ सिटी दीपक यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। केंद्रीय विद्यालय के छात्र आर्या राजपूत ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया जबकि आरएसएस के सुधीर वर्मा ने दूसरा और श्याम लाल इंटर कॉलेज के आनंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव और भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। यहां पर रोटरी क्लब उन्नाव सिटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जैन, सचिव डॉ. अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल चंद्र गुप्ता, कांति मोहन गुप्ता, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।