फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने बच्चे को अगवा करने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। पिता को मोबाइल देकर वापस लौट रहे बच्चे को जमीनी विवाद के चलते गांव के ही दो युवकों ने अगवा करने पर प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नैनीखेड़ा गांव निवासी हरिशंकर पुत्र मोहन लाल का आरोप है कि शुक्रवार शाम उसका बेटा विकास (7) उसे मोबाइल देने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत पर आया था। लौटते समय सन्नाटे का फायदा उठाकर गांव के ही रमेश पुत्र शिवशंकर ने जमीनी विवाद में अपने साथी आदिम अलीखेड़ा निवासी अशोक व एक अज्ञात युवक के साथ बाइक से आकर बेटे को अगवा करने का प्रयास किया। बेटे के शोर मचाने पर ग्रमीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि आपसी मामला है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें