उन्नाव। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन परंपरागत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को निशुल्क वितरित की जाएगी। 10 पाॅपकोर्न मेकिंग मशीन भी निशुल्क दी जाएंगी। लाभर्थियों का चयन कमेटी करेगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि लाभार्थी की उम्र 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सभी कारीगर अपना ब्योरा जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, मूल निवास प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड अथवा परिवार आईडी संख्या, अनुभव प्रमाणपत्र (तकनीकी/व्यवसायिक), दो फोटो व मोबाइल नंबर विभागीय वेबसाइट upkvib.gov.inds पर आठ सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सामान्य वर्ग के 25 व्यक्तियों को जरी जरदोजी, इतने ही लोगों को दर्जी, अनुसूचित जाति के 25 व्यक्तियों को जरी जरदोजी के साथ इतने ही लोगों को चिकनकारी में 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभागीय वेबसाइट upkvib.gov.in के निर्धारित पोर्टल पर आवेदन 10 सितंबर तक किया जा सकता है। (संवाद)