फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा अपना दल

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अपनादल की बैठक में बोलते राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अपना दल के पदाधिकारियों की बैठक निरीक्षण भवन में जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पशुधन आयोग के सदस्य व जिले के प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी विधानसभाओं को चार जोन में बांटकर बूथ स्तर तक संगठन को तैयार करें।
विज्ञापन

मार्च महीने के अंत तक सभी मंचों का गठन करें। आगामी 2022 में अपना दल जिले में दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जिले की कमेटी को आगे बढ़ाते हुए यहां जितेंद्र पटेल को जिला उपाध्यक्ष, देवेंद्र कनौजिया को जिला महासचिव, संजय पटेल को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष व राजाराम चेतन को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान बौद्धिक मंच के प्रदेश महासचिव हरिशंकर भाई पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, युवा मंच के जिलाध्यक्ष मनोज पटेल, जिला सचिव सुबोध कुमार, दुर्गाप्रसाद, महिला मंच की जिला महासचिव कल्पना कश्यप, सुलेख पटेल, नीरज राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें