फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अंशू और अंशिका ने लगाई सबसे लंबी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीघापुर। क्षेत्र स्थित महावीर बाबा मैदान में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देते हुए विधायक आशुतोष शुक्ल ने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ खेल का भी जीवन में बड़ा महत्व है। खेल से बच्चों के मानसिक सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। प्रदेश की योगी सरकार खेलों के बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। 400 मीटर दौड़ में वंश अव्वल रहे।
विज्ञापन

देवानंद ने दूसरा और नैंसी वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालिका वर्म में प्रतिमा ने बाजी मारी। वहीं अर्चना ने दूसरा और लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अंशू ने सबसे लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। कमल ने दूसरा और रचित ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में अंशिका वर्मा ने लंबी छलांग लगाकर लगाकर अव्वल रहीं। गुड़िया दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी शुची गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जूनियर अध्यक्ष गणेश शंकर गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें