फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी स्कूल से उत्तर पुस्तिकाएं मिलने लगीं

Wed, 21 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बोर्ड परीक्षाओं के लिए सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव में उत्तर पुस्तिकाएं से पहुंचा दी गईं। मंगलवार को बीघापुर क्षेत्र के बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल उठवाए। जिले के 150 परीक्षाकेंद्रों पर 19 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


जीआईसी में आईं उत्तर पुस्तिकाओं को मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों की देखरेख में उठवाया गया। इसके साथ ही अलग- अलग क्षेत्रों के परीक्षाकेंद्रों के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।

इसमें 20, 21 जनवरी को बीघापुर क्षेत्र के, 22, 23 जनवरी को पुरवा क्षेत्र, 27, 28 जनवरी हसनगंज क्षेत्र, 29, 30 जनवरी बांगरमऊ क्षेत्र, 31 जनवरी सफीपुर क्षेत्र तथा 2, 3 व 4 फरवरी को सदर क्षेत्र में बने परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल उठवाएंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने बताया कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंच पाती हैं या कोई अन्य दिक्कत आती है तो जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें