फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटा जा रहा एक और तालाब

Sat, 06 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भूमाफिया ने शहर में एक और तालाब को पाटना शुरू कर दिया है। अवैध रूप से लाई गई सैकड़ों ट्रैक्टर और डंपर मिट्टी से तालाब को पाटा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस काम में तहसील व पुलिस कर्मचारियों की पूरी मिली भगत है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी तालाब के पाटे जाने व अवैध मिट्टी के खनन की बात से इनकार कर रहे हैं। एसडीएम जसजीत कौर ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले में एक ओर मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को तालाबों के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि शहर के भूमाफिया ने अभियान पर बट्टा लगाना शुरू कर दिया।

जिला प्रशासन की नाक के नीचे मोहल्ला रामनगर स्थित तालाब को अवैध खनन कर लाई गई मिट्टी से पाटा जाने लगा। इस पूरे घटनाक्रम से प्रशासनिक अधिकारी खुद को अंजान बता रहे हैं। एसडीएम भी कहतीं हैं कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें