फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पिता ने डांटा...दुष्कर्म पीड़िता ने छोड़ घर, आत्महत्या के शक पर पुलिस की भागदौड़, सर्विलांस से मिली लोकेशन

Sat, 18 Mar 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर दुष्कर्म पीड़िता घर से निकली थी। आत्महत्या के शक पर पीड़िता को तलाशते हुए पुलिस कुसुंभी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद उसकी मौसी के घर पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सर्विलांस सेल की सूचना पर अजगैन कोतवाली पुलिस कुसंभी रेलवे स्टेशन पहुच गई। पुलिस एक दुष्कर्म पीड़िता को पिता द्वारा डांटने से क्षुब्ध होकर घर से निकलने की सूचना पर सक्रिय हुई थी।

विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को उसके पिता ने घरेलू कारणों को लेकर डांट दिया। वह गुस्से में घर से चली गई। पिता ने पुलिस को बेटी के गुस्सा होकर जाने की जानकारी दी तो पुलिस सक्रिय हुई।
पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन कुसुंभी रेलवे स्टेशन मिली। कोतवाल फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए। हालांकि किशोरी वहां नहीं मिली। बाद में पुलिस ने उसका मोबाइल पर फोन मिलाया तो बताया वह नवाबगंज कस्बा में कोचिंग आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह शहर में रहने वाली मौसी के यहां चली आई है। छात्रा से बात हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि छात्रा के साथ पूर्व में दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस उसके संपर्क में भी रहती है। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें