फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मां-बेटों की मौत पर फूटा गुस्सा, बंद कराया बाजार, तीन घंटे जाम, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। दुकानों पर ट्रक पलटने से महिला और दो बेटों की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। भीड़ ने बाजार भी बंद करा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी और जांच में हादसे के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं सभी पर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने हर संभव मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया तब तीन घंटे बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

हादसे में मृत सरला, उनके बेटे करन और विक्की की मौत की घटना में गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे परिजन शव लेकर बेहटामुजावर पहुंचे और घटनास्थल के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। घर वाले मुआवजा, ट्रक चालक की गिरफ्तारी और घटना के दोषी अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जाम की सूचना पर सीओ अरविंद कुमार, तहसीलदार रामाश्रय के साथ ही बांगरमऊ, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, आसीवन और औरास थाना पुलिस पहुंची।
तहसीलदार और सीओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला और बिगड़ गया। आक्रोशित भीड़ ने बाजार बंद करा दिया। मामला बिगड़ते देख विधायक श्रीकांत कटियार को बुलाया गया। उन्होंने परिजनों से बात की और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की मदद दी। चालक की पर सख्त कार्रवाई और जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे सभी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे शव को सड़क से हटाकर पैतृक गांव हरदोई के समोधा लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें