फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार देर शाम बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वृद्ध समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको सीएचसी से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमाल नगर निवासी वृद्ध हरिशंकर शुक्रवार दोपहर बाद साइकिल से औरास बाजार गए थे। देर शाम वापस लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन रानीखेड़ा अंडर पास के पास सामने से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध और इसी थाना क्षेत्र के ही पंचमखेड़ा निवासी बाइक सवार राहुल (19) पुत्र नन्हू अपने दोस्त राहुल (24) पुत्र बाबू निवासी तकिया कोतवाली बांगरमऊ भी घायल हो गए।
एंबुलेंस तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात वृद्ध हरिशंकर की मौत हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वह दो भाइयों में बड़े थे। पति की मौत पर पत्नी नन्ही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें