फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में अमिताभ ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उन्नाव लोकसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की इच्छा पर वह यहां से चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं।
कानपुर से लखनऊ जाते समय गदनखेड़ा बाईपास चौराहा के पास मोटर मार्केट में एक कार्यकर्ता के यहां कुछ देर रुकने के दौरान अमिताभ ठाकुर ने मीडिया से बातचीत की।
कहा कि इस समय दो तरह की नीति अपनाई जा रही है एक सत्ता पक्ष और दूसरी विपक्ष के लिए। सत्ता के सांसद, विधायक कुछ भी गलत कार्य करें कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

वह पूरी तरह क्षम्य है। विपक्ष के नेता पर एफआईआर, रासुका और बुलडोजर चलाया जा रहा है। पुलिस का जो दुरुपयोग मौजूदा सरकार ने किया है वह आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। जांच एजेंसियां भी सरकार में बैठे लोगों को खुश करने के लिए काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि उन्नाव जिले को लेकर जो तथ्य हमारे पास हैं उन्हें देखते हुए मेरी पार्टी के लोग चाह रहे हैं कि मैं उन्नाव से लोकसभा का चुनाव लड़ूं और मैं इस पर विचार भी कर रहा हूं।
विज्ञापन

चुनाव में मेरे दो मुद्दे होंगे एक सत्ता के संरक्षण में किया जा रहा अवैध खनन और दूसरा सरकारी भूमि पर कब्जा। वार्ता के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह सेंगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें