फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अमित शिमला में करेंगे सीएसजेएमयू का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
फोटो:16: ट्राफी के साथ बॉस्केटबाल कोर्ट में मौजूद अमित त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
छिबरामऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अंतर विश्वविद्यालय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र के खानपुर चौबे निवासी अमित त्रिपाठी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें अब विश्वविद्यालय की बाॅस्केटबाॅल टीम में शामिल किया गया है। अमित 27 जनवरी से शिमला में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन



अमित सीएसजेएम विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के छात्र हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय स्तर पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें उन्होंने अपनी टीम की तरफ से विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर दी। उनके प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम के लिए चुना है।
अमित ने बताया कि 27 जनवरी से शिमला में होने वाली प्रतियोगिता में देश के कई प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेंगी। विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व उन्हें करना है। वह टीम के साथ 26 जनवरी को शिमला रवाना होंगे। अमित की इस उपलब्धि पर पिता सर्वेश त्रिपाठी व मां शालिनी त्रिपाठी समेत अन्य परिजन में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें