फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस व कंटेनर में भिड़ंत, तीन की मौत, चार घायल

Mon, 20 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नवजात बच्चे का शव एंबुलेंस से लेकर घर जा रहे लोगों में छह साल की बच्ची समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि चार लोगों की हालत नाजुक है। हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित भीड़ ने कंटेनर पर तोड़फोड़ का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लोगों को शांत कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी नूर आलम की पत्नी मुनव्वरी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार शाम बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। मुनव्वरी की हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार देर रात मुनव्वरी ने एक बेटे को जन्म दिया। मगर करीब आधे घंटे बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह नवजात का अंतिम संस्कार कस्बे के कब्रिस्तान में करने के लिए नूर आलम ने जिला अस्पताल से एक निजी एंबुलेंस किराये ली। वह अपने भाई राजा (22), भाभी रेहाना (30) पत्नी शाबिर, पड़ोसी मो. इसरार की बेटी नाफिया (6) व नाफिया की मां मुनव्वरी, बहनोई इफ्तिकार अहमद निवासी परमपुरवा कानपुर के साथ एंबुलेंस से निकले। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के चेतानखेड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर से एंबुलेंस पलटते हुए खंती में चली गई।
विज्ञापन


हादसे में एंबुलेंस में बैठी रेहाना व नाफिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक बिंदालाल (35) पुत्र स्व. मोतीलाल निवासी चौसंधा अचलगंज की जिला अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई। वहीं नूरआलम का भाई राजा, बहनोई इफ्तिखार व नाफिया की मां मिस्कीम गंभीर रूप सेे घायल हो गई। घायलों की चीखपुकार मचने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी को एंबुलेंस से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालक बिंदा को दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें