फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी भी झेली, दिया मनमाना किराया

विज्ञापन
बस न मिलने से लोडर में बैठकर सफर करते यात्री। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव के लिए जिले से 40 बसें भेजी गईं हैं। इसके कारण लगातार तीसरे दिन शनिवार को यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालत यह है कि लखनऊ, कानपुर, हरदोई सहित अन्य जिलों और तहसीलों रूटों पर लोगों सफर में दिक्कतेें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

साप्ताहिक छुट्टी से पहले शनिवार को भीड़ ज्यादा रही। बसें न मिलने पर किसी ने लोडर तो किसी ने ऑटो और ट्रक का सहारा लिया। प्रति यात्री 120 से 150 रुपये किराया वसूला गया।
तीन मार्च को होने वाले छठे चरण के चुनाव के लिए जिले से 100 प्राइवेट बसों को सिद्धार्थनगर भेजा जाएगा। एआरटीओ आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि बस मालिकों को अधिग्रहण आदेश भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

27 फरवरी को बसों को एआरटीओ कार्यालय में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। 28 फरवरी की सुबह बसों को सिद्धार्थनगर भेजा जाएगा। इससे लोकल रूटों पर लोगों को सफर करने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें