फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: साक्षी महाराज की एसओ को फटकार पर अखिलेश ने कसा तंज, ‘भोगे को साक्षी क्या...’, सांसद ने दिया करार जवाब

Fri, 13 Nov 2026 10:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

सार

उन्नाव के मौरावां में बुजुर्ग की मौत के बाद एसओ को सार्वजनिक रूप से फटकारने वाले सांसद साक्षी महाराज पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। जवाब में साक्षी महाराज ने अखिलेश को उनके शासनकाल की कानून-व्यवस्था याद दिलाई और कहा कि घटना को जातीय राजनीति से जोड़ने के बजाय पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
साक्षी महाराज के वीडियो पर अखिलेश का तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव स्थित मौरावां थाना के मवई गांव में बुजुर्ग की मौत पर सांसद साक्षी महाराज की ओर से मौरावां एसओ को फटकार लगाने की घटना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को टैग करते हुए लिखा है कि ‘हाथ कंगन को आरसी क्या देखे-भोगे को ''साक्षी'' क्या’।

विज्ञापन


Trending Videos

साक्षी महाराज का पलटवार
जवाब में सांसद ने भी पलटवार करते अपना बयान जारी किया है। लिखा कि शीशा दिखाने का शौक है तो कभी खुद भी उसमें झांकिए, दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने दौर के पन्ने भी पलटिए।

सांसद ने मौरावां थाने को कहा था दलाली का अड्डा
मालूम हो कि मौरावां थाना के मवई गांव निवासी रामस्वरूप लोधी (75) की करीब डेढ़ महीने पहले गांव के ही विपक्षियों ने पीटा था। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। मंगलवार को उनकी मौत की सूचना पर बुधवार को सांसद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद मौरावां थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर को आड़े हाथों लेते हुए सभी के सामने फटकार लगाई थी और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मौरावां थाने को दलाली का अड्डा तक कह दिया था। गुरुवार को सांसद का एसओ को फटकार लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके बाद एसओ का दूसरे जिला तबादला हो गया। हालांकि उनका नाम उन 33 इंस्पेक्टरों की सूची में था जिन्होंने एक ही जिले में तीन साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया।

अखिलेश ने किया एक्स पर पोस्ट
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक कमेंट पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है, ‘हाथ कंगन को आरसी क्या देखे-भोगे को ''साक्षी'' क्या’ आगे लिखा कि जब सत्ताधारियों के अपने ही सांसद थानों को ''दलाली का अड्डा'' घोषित कर रहे हैं तो भ्रष्ट शासन-प्रशासन के बारे में विपक्ष क्या बोले। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज तो अपनी ही सरकार के महा-भ्रष्टाचार से हताश होकर कह रहे हैं, अपने जीवन में ऐसी (भ्रष्ट) पुलिस नहीं देखी। शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है। भाजपा ही संकट है।

साक्षी महाराज ने गिनवाई उपलब्धियां
शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री का कमेंट सामने आने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, शीशा दिखाने का शौक है तो कभी खुद भी उसमें झांकिए, दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने दौर के पन्ने भी पलटिए।अखिलेश यादव, आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। आपके शासनकाल की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की स्थिति भी प्रदेश की जनता को भलीभांति याद है। वह दौर भी किसी से छिपा नहीं है, जब थानों के भीतर घुसकर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और उन्हें अपमानित किए जाने की घटनाएं सामने आती थीं। कानून-व्यवस्था को खुलेआम ठेंगा दिखाया जाता था। इसलिए दूसरों पर प्रश्न उठाने से पहले अपने शासनकाल का भी स्मरण अवश्य करना चाहिए।

कानून-व्यवस्था के प्रति हमारी सरकार की दृढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी भाजपा सरकार ने दुर्दांत अपराधियों एवं माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उनके आतंक को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। कानून-व्यवस्था के प्रति हमारी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता और अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अनुकरणीय है। हमारी सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है-अपराधियों के प्रति कठोरता और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि। मेरे लोकसभा क्षेत्र उन्नाव के मौरावां में हुई घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। हमारी पार्टी, हमारे क्षेत्रीय विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं एक-एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन

'मेरे लिए पीड़ित की कोई जाति नहीं'
मैं इस घटना को लोधी-यादव अथवा किसी जाति विशेष की राजनीति से नहीं जोड़ना चाहता। मेरे लिए पीड़ित की जाति नहीं, उसकी पीड़ा महत्वपूर्ण है। ऐसे दुखद समय में राजनीतिक लाभ तलाशने के बजाय पीड़ित परिवार को संबल देना और न्याय दिलाना हम सभी का दायित्व है। हमारी सरकार का संकल्प स्पष्ट है-दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बचने न पाए और निर्दोष किसी भी परिस्थिति में फंसने न पाए। न्याय ही सर्वोपरि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें