फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में अखिलेश व शांति अव्वल

Mon, 21 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
मैराथन में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करतीं एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की स्मृति में ‘वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंबर्स फार रोड ट्रैफिक विक्टम्स’ के दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन मैराथन व कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सुबह गांधीनगर तिराहे से शुरू हुई मैराथन को एसपी नेहा पांडेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अलावा द मैजिक फाउंडेशन के पदाधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, भारत स्काउट एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मैराथन गांधी नगर तिराहा से छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, हरदोई पुल होते हुए निराला पार्क में जाकर समाप्त हुई। मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अखिलेश यादव, दूसरा ओमकार व तीसरा स्थान अंकित शर्मा ने पाया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान शांति यादव, दूसरा स्थान अनीता व तीसरा स्थान सुनीता ने पाया। यह तीनों सगी बहने हैं। विजयी प्रतिभागियों को एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने पुरस्कृत किया।
शाम को शहर के विभिन्न चौराहों पर कैंडिल मार्च निकालकर श्रृद्धांजलि दी गई। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन के अलावा पीटीओ, अशोक वर्मा, स्वप्निल, जिला युवा समन्वयक आराधना राज, क्रीड़ाधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, बीएसए दीवान सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कृष्ण शर्मा, सर्वेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार, तन्मय, हर्षिता शुक्ला, क्षमा यादव, लक्ष्मी, श्रेया आदि लोग पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें