फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बस के अगले पहिये में लगा एयरबूम फटा, यात्रियों में अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट स्लीपर बस के आगे के पहिये के पास लगा एयरबूम फट जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस के रुकते ही यात्री उतर गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने मैकेनिक बुलवाया और दोपहर दो बजे बस ठीक हो पाई। इस दौरान करीब आठ घंटे तक यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


प्राइवेट स्लीपर बस बुधवार सुबह करीब छह बजे 105 यात्रियों को लेकर दिल्ली से बिहार के जिला सुपौल जा रही थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के आगे पहुंची ही थी तभी बस के आगे पहिये के पास लगा एयरबूम फट गया। तेज धमाका और धुआं देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। नोएडा निवासी चालक भगवानलाल और परिचालक बिहार के सुपौल निवासी विनोद कुमार घंटों मशक्कत के बाद भी ठीक नहीं कर पाए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम पहुंची और बांगरमऊ से मैकेनिक बुलाकर बस को ठीक कराया, दोपहर बाद दो बजे बस गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान करीब आठ घंटे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें