फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं बीज वितरण का किया निरीक्षण

विज्ञापन
राजकीय बीज भंडार सफीपुर केंद्र पर बीज वितरण का जायजा लेते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने राजकीय बीज भंडार सफीपुर में बीज वितरण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीज लेने आए किसानों से रेट की जानकारी ली। साथ ही सभी किसानों से कोविड-19 नियमों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों को अनुदान पर गेहूं बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। भंडार प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि बीज वितरण में लापरवाही न बरतें। किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। जो भी किसान आए उसे उसकी मांग के अनुसार बीज दिया जाए। चेतावनी दी कि यदि निर्धारित रेट से अधिक पर किसानों को बीज दिया गया और इसकी शिकायत पहुंची तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें