फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
पूछताछ करते डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के ब्लाक नवाबगंज की ग्राम पंचायत एतबारपुर निवासी छोटा लोधी (75) की शनिवार देर रात मौत हो गई। ग्राम प्रधान देवशंकर त्रिपाठी ने लेखपाल शिवशरण बाजपेई व अन्य लोगों से भूख से वृद्ध की मौत होने की बात कही। इस पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम सुरेंद्र सिंह, एसपी नेहा पांडेय समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन एतबारपुर गांव पहुंचे। डीएम ने मृतक के बेटे मनोज लोधी व लालता से बात की। उन्होंने ने बताया कि पिता छोटा 30 नवंबर से बीमार चल रहे हैं। इधर, कई दिन से खाना-पीना भी बंद कर दिया। बेटे मनोज ने बताया कि पिता खेत के पास बनी कोठरी में अकेले रहते थे। मानसिक रूप से कमजोर भाई लालता (मृतक का छोटा बेटा) भी अक्सर पिता के साथ ही रुक जाता था। शनिवार रात करीब दो बजे पिता की हालत बिगड़ी और शरीर अकड़ने लगा। तो गांव के पास के ही एक डाक्टर से दवा दिलाई गई। तड़के करीब साढ़े तीन बजे उल्टी के बाद पिता की मौत हो गई। मृतक के बेटे मनोज ने डीएम को बताया कि डेढ़ बीघे खेती है जो पिता के नाम है। मृतक के बेटों और परिजनों से बयान लेने के बाद डीएम व एसपी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम सुरेंद्र सिंह ने मृतक छोटेलाल के बेटे मनोज व लालता को मनरेगा जाब कार्ड बनवाकर गांव में ही मजदूरी करने की बात कही। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय बनवाने का लक्ष्य दिया है। इसलिए गांव में मजदूरी करो। दूर शहर जाने की आवश्यकता ही नहीं है।

 अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- डीएम
डीएम ने कहा कि जिन लोगों ने भूख से मौत की अफवाह फैलाई है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि माहौल बिगड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पोस्टमार्टम न कराने के सवाल पर डीएम ने बताया कि बुजुर्ग की सामान्य मौत है। परिवार के लोगों का किसी तरह का कोई आरोप नहीं है। बताया कि पोस्टमार्टम तभी कराया जाता है जब कोई आरोप लगाए और घटना को संदिग्ध बताए या शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करे।
विज्ञापन


चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
एतबारपुर गांव पहुंचे डीएम सुरेंद्र सिंह को ग्राम प्रधान देवशंकर त्रिपाठी ने गांव की बीस साल से खतौनी न बनने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीस साल पहले गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई थी। डीएम ने गांव को गोद लेने की घोषणा करते हुए हफ्तेभर में खतौनी दुरुस्त करने की घोषणा की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दी जाती है। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी को डीएम ने फटकार लगाई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर इस गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुने। ग्रामीणों ने नाली, खड़ंजा दुरुस्त न होने की शिकायत की। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बताया। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन


छोटा लोधी एपीएल कार्डधारक था
नवाबगंज ब्लाक के ऐतबारपुर गांव में मृतक छोटा लोधी के पास एपीएल कार्ड है और उसका नाम एपीएल सूची में दर्ज है। हालांकि ख्राद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नए राशन कार्ड जारी होने हैं इसलिए उसका राशन कार्ड पिछले महीने जमा कराया गया था। मृतक के बड़े बेटे मनोज के पास मनरेगा कार्ड भी है। डीएम ने बताया कि छोटा को कोटे से राशन सस्ती दर पर राशन मिल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें