फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन व भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव का समापन

Thu, 21 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पचोड्डा स्थित श्री बालाजी मंदिर में बुधवार को वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, यहां सुंदर कांड पाठ के बाद सवामनी हवन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने के बाद अपरांह से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लगातार चल रही राम कथा का भी समापन हुआ।


बुधवार को कार्यक्रम की शुरूआत अचलगंज के श्री बालाजी ग्रुप द्वारा किए गए सुंदर कांड पाठ से हुआ। सौरभ मिश्रा, अंकित द्विवेदी, अनिल, गौरव, गणेश गुप्ता व सुनील आदि लोगों ने संगीतमयी सुंदर कांड का पाठ किया।


श्री बालाजी महाराज जी का सवामनी हवन मेहंदीपुर बालाजी धाम से आए आचार्य कैलाश शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर पहुंचे जजमानों ने हवन का पुण्य प्राप्त किया। हवन के अंत में छप्पनभोग सवामनी का भोग लगाया गया।
विज्ञापन


 
इस दौरान रामायणी रुचिका ने संगीतमयी राम कथा से लोगों के धार्मिक ज्ञान को बढ़ाया। रुचिका द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।


पंकज तिवारी, राहुल शुक्ला, लाल पंडित, ज्ञानेंद्र शुक्ला, राजा प्रधान, कपिल शुक्ला, हीरू मिश्रा समेत अन्य लोग व्यवस्था में रहे। श्री बालाजी धाम के सेवक वीरेंद्र महाराज ने भक्तों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें