फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के तीन साल होने पर मना जश्न

Mon, 16 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सपा सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर सपाइयों ने जशभन मनाया। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे विकास दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी ही करती है। सभी कार्यकर्ता सरकार की कार्यशैली की पूरी जानकारी हासिल करें और जनता के बीच जाकर चर्चा करें। प्रदेश के किसान, नौजवान, मजदूर अथवा रोटी, कपड़ा, मकान से जुड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नहरों की सफाई, सड़क एवं विकास कार्यों पर कार्यकर्ता पैनी नजर रखें। इससे इन विकास कार्यों में घपलेबाजी न हो सके।

भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन सालों में जितने भी विकास कार्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कराए हैं उनकी जितनी सराहना की जाए वह कम ही है। विधायक ने कहा कि गरीब, कमजोर व असहाय लोगों को उनकी बीमारी में विधायक निधि से मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान रजनीश कुमार राठौर को लोहिया वाहिनी के पुन: प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं को ज्ञानेंद्र सिंह, रामबहादुर यादव, इकबाल हसन अंसारी, जगदीश लोधी, ऐनुल हसन कादरी, अफजाल अहमद, भगवती प्रसाद, कैलाश निषाद आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी आलोक निगम, राजकिशोर बघेल, मो. इस्माइल, मो. आदिल, मो. सैफ खान, मुन्ना भाई, धीरेन्द्र यादव व कुलदीप यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें