फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टक्कर लगने के बाद युवक के ऊपर से गुजर गया कंटेनर, मौत

Mon, 28 Oct 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17-
विज्ञापन

क्रासर-
गुस्साए परिजनों ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास टक्कर लगने के बाद कंटेनर बाइक सवार जनसुविधा केंद्र संचालक के ऊपर से गुजर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग 45 मिनट तक मार्ग जाम रखा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
बांगरमऊ कोतवाली के गांव सुल्तानपुर निवासी विनय उर्फ मजनू (35) नगर की बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास जनसुविधा केंद्र चलाते थे। रविवार को केंद्र बंद था। शाम करीब 6:30 बजे वह बाइक से निकले थे। गांव के बाहर हरदोई-उन्नाव मार्ग पर पहुंचे ही थे कि हरदोई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। विनय उछल कर सड़क पर गिरे और कंटेनर उनके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन

चालक कंटेनर छोड़ कर भाग गया। आक्रोशित परिजनों ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। परिजन आर्थिक सहायता और कंटेनर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सख्त कार्रवाई और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वसन देकर शांत कराया। पत्नी पूजा व अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक के दो बच्चों में बेटी लक्ष्मी और बेटा छोटू है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि कंटेनर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

27जेएनडी15-दिवाली के लिए दीपक तैयार करते कुंभकार मुरलीराम व सुरजभान। संवाद

27जेएनडी15-दिवाली के लिए दीपक तैयार करते कुंभकार मुरलीराम व सुरजभान। संवाद

27जेएनडी15-दिवाली के लिए दीपक तैयार करते कुंभकार मुरलीराम व सुरजभान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें