फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद होगा काम

Sun, 10 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
िनरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के डीआरएम ए.के. लाहोटी ने शनिवार दोपहर गंगाघाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे पुल पर ट्रफ  बदलने के कार्य में हो रही लेटलतीफ ी पर बताया कि अभी रेलवे बोर्ड से कार्य को शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है। बोर्ड से ट्रेनों को कैं सिल, शार्ट और डायवर्ट करने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे के डीआरएम ए.के. लाहोटी शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से वह ट्राली से रेलवे पुल के डाउन ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगाघाट से कानपुर गोला घाट रेलवे क्रासिंग तक गोल्डन क्रासिंग की जांच की। करीब आधा घंटा ठहरने के बाद वह गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि 35 दिन का मेगा ब्लाक मिलना है। इन्हीं दिनों में डाउन रेल पथ पर टर्फ बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके लिए अभी रेलवे बोर्ड से अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड से ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और शार्ट करने की अनुमति मांगी गई है लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। उत्तर रेलवे ने अपनी ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली है। रेलवे परिसर में अतिक्रमण और अवैध वेंडिग की शिकायत डीआरएम को मिली थी। जिस पर आरपीएफ  प्रभारी उन्नाव राजीव रंजन सिंह को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। स्टेशन के टिकट विंडो का निरीक्षण करते हुए डीआरएम को महिला बुकिंग क्लर्क प्रियंका द्विवेदी बिना ड्रेस कोड में दिखी जिस पर डीआरएम ने बुकिंग क्लर्क को हिदायत देते हुए वार्न किया कि वह ड्रेस में रहकर यात्रियों से सामान्य बर्ताव में रहकर ही ड्यूटी का निर्वाह करे। टिकट कैश रजिस्टर में अनियमितता मिलने पर डीआरएम ने कमर्शियल मैनेजर उन्नाव संजय श्रीवास्तव को कैश रजिस्टर सीज करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि बुकिंग क्लर्क द्वारा कैश रजिस्टर में कैश का ब्यौरा ठीक ढ़ग से न होने के कारण उसे सीज करने के निर्देश दिए गए।
 
गंदगी देख भड़के डीआरएम
स्टेशन परिसर में गंदगी देख डीआरएम भड़क गए। तत्काल काम करने वाले सफ ाई कर्मी नन्हक्कें को बुलाया गया। नन्हक्कें ने बताया कि उसे पांच हजार मिलते है और अकेले ही पूरे स्टेशन की सफ ाई का जिम्मा उसके हवाले है। जिस पर डीआरएम ने सफ ाई कर्मियों को बढ़ाएं जाने का इशारा अधीनस्थ अधिकारियों से किया। रेलवे पुल का निरीक्षण करने के उपरांत डीआरएम स्टेशनी अधीक्षक के कंट्रोल रूम पहुंचे जहां एसएस छोटे लाल के न मिलने पर वह ड्यूटी पर रहे एएसएम शकील पर भड़क उठे। शकील ने बताया कि सुबह एसएस को बुखार आ गया था जिसके चलते वह छुटटी पर चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें