चुनाव मैदान में राजनीति के दिग्गजों को पटखनी देकर सुधीर रावत राजनीति में
चर्चित हुए। पार्टी ने 2012 में भी उन पर विश्वास किया और टिकट दिया।
उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। अपनी सादगी, पार्टी की सेवा और जनता से सीधे
जुड़ाव का उन्हें शनिवार को तोहफा मिला। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने
उन्हें अपने मंत्रिमडल में जगह देकर राज्यमंत्री बनाया है।
उनका विभाग अभी
तय नहीं है। जिले को सरकार में नुमाइंदगी के लिए 13 साल का लंबा इंतजार
करना पड़ा। इससे पहले बांगरमऊ विधायक रहे स्व. रामशंकर पाल 2002 में बसपा
सरकार में लघु सिंचाई राज्यमंत्री बने थे।
1998 में हड़हा (वर्तमान में
समाप्त) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गंगाबक्श सिंह चिकित्सा एवं
शिक्षा राज्यमंत्री बने। 1989 में बांगरमऊ से विधायक अशोक सिंह बेबी प्रदेश
सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने।
इसके बाद भाजपा नेता हृदयनारायण दीक्षित
ने संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वर्तमान सपा
जिलाध्यक्ष अनवार अहमद को मंत्रिमंडल में स्थान मिला।