फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 35 साल बाद कटिघरा के किसानों को मिला मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कटिघरा गांव के 111 किसानों को शुक्रवार को पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम व सीओ चकबंदी ने आकार पत्र 45 वितरित किए। आकार पत्र 45 पाकर किसानों के चेहरे खिल गए। उन्हें यह मालिकाना हक 35 साल बाद मिला।
विज्ञापन



वर्ष 1990 में तत्कालीन फर्रुखाबाद जिले में आरक्षण आंदोलन के दौरान अग्निकांड में 35 गांवों के भू-अभिलेख जल गए थे। सालों चली चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पूर्व राज्यमंत्री विधायक अर्चना पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर इसे पूर्ण कराने के लिए शिकायत की थी। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने चकबंदी अधिकारियों को विशेष टीम गठित कर अभिलेख बनाने के निर्देश दिए थे।
ग्राम कटिघरा के पंचायत घर में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, सीओ चकबंदी दिनेश शर्मा, चकबंदी अधिकारी तिर्वा मोहम्मद अनीस सिद्दीकी तथा सहायक चकबंदी अधिकारी कुंवरपाल सिंह ने गांवों के किसान जय सिंह, सत्यदेव, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार, शिवकुमार, राजेंद्र सिंह समेत 111 किसानों को आकार पत्र 45 वितरित किए। इस दौरान ग्राम प्रधान गीता देवी सहित कई किसान मौजूद रहे। सीओ चकबंदी निदेश शर्मा ने बताया कि धारा 52 के प्रकाशन के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें