फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में जज की हत्या के विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। झारखंड राज्य के धनबाद जिले में जज की हत्या के विरोध में उन्नाव बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जिला जज के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के धनबाद जिले में न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या की जितनी निंदा की जाए, कम है। सदन की सहमति पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जिला जज सैय्यद माउज बिन आसिम के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा। घटना की सीबीआई से जांच कराने, मृतक आश्रित को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के सदस्य को नौकरी, परिवार को सुरक्षा और मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी, गिरीश मिश्रा, माधवेद्र सिंह, उदयवीर सिंह, गुलाब सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें