उन्नाव। वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने के दूसरे दिन ही जुमा की नमाज होने से पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसपी, एएसपी और सीओ के साथ क्षेत्र की सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
शुक्रवार को जुमा की नमाज होने के साथ नवरात्र चलने से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पारित विधेयक को लेकर कहीं अराजकता न फैले इसलिए पुलिस पहले से ही तैयारी में है। दो दिन से लगातार एसपी दीपक भूकर एएसपी अखिलेश सिंह, प्रेमचंद्र सहित सभी सर्किल के सीओ और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नजर बनाए रहे। शहर में जामा मस्जिद में सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी टोह लेते रहे। एसपी दीपक भूकर, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी सीओ सिटी सोनम सिंह भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च करते रहे।