फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला निर्माण की धीमी गति देख बिफरे एक्सईएन

विज्ञापन
कान्हा गोशाला के निर्माण में सुस्ती पर ठेकेदार को चेतावनी देते पीडब्ल्यूडी एक्सईएन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। कस्बा औरास में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने काम की धीमी गति देखकर फटकार लगाई और दस दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत औरास में नगर प्रशासन 1.65 करोड़ की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण करा रहा है। हकीकत जानने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रमोद कुमार शुक्रवार दोपहर को गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने कराए गए कार्य की गुणवत्ता तो सही पाई लेकिन रफ्तार में सुस्ती पर नाराजगी जताई। कहा कि अधूरे कार्य को 10 दिनों के अंदर पूर्ण कर अवगत कराएं। इस दौरान उन्होंने गोशाला में बिजली की व्यवस्था के लिए बन रहे बायोगैस प्लांट की भी जांच की। नगर पंचायत ईओ मनोज कुमार व ठेकेदार मदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें