फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों पर फब्तियां कसने में 23 धरे गए

विज्ञापन
निराला उद्यान के पास बेवजह खड़े युवक से पूछताछ करती एंटी रोमियो टीम। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। एंटी रोमियो प्रभारी ने अभियान चलाकर राह चलती युवतियों पर फब्तियां कसने में 23 लोगों को पकड़ा। बाद में इनके अभिभावकों को बुलाकर शपथपत्र भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को महिला थाना की एंटी रोमियो प्रभारी पुष्पा यादव ने टीम के साथ निराला उद्यान, बड़ा चौराहा, धवन रोड, स्टेशन रोड व छोटा चौराहा पर मनचलों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया। टीम ने बेवजह खड़े 55 लोगों को चेक किया। 23 लोग ऐसे रहे जो भीड़ के बीच महिलाओं को घूरने के साथ अभद्रता कर फब्तियां कसते नजर आए। टीम ने उन्हें कोतवाली पहुंचाया और उनके परिजनों को बुलवाया। परिजनों के सामने पकड़े गए आरोपियों को हिदायत दी। मांफी मांगने पर सभी से दोबारा बाजार में बेवजह न दिखने का शपथ पत्र भरवाकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें