फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में हर हाल में 100 दिन का दें रोजगार : प्रमुख सचिव

विज्ञापन
हसनगंज विकास खंड में निरीक्षण करते प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास व पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज(उन्नाव)। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की स्थिति जानने पहुंचे प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास व पंचायतीराज ने मनरेगा जॉबकार्डधारकों को हर हाल में 100 दिन का रोजगार देने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास और पेंशन न मिलने की शिकायत लेकर आई वृद्धा के साथ उसके घर गए और उसकी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास व पंचायतीराज प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह गुरुवार को विकासखंड में बने मनरेगा कंप्यूटर कक्ष पहुंचे। यहां पर मौजूद एपीओ आशीष कुमार से मनरेगा योजना में चल रहे कामों और उसमें लगे मजदूरों की संख्या की जानकारी ली। बताया गया कि विकासखंड में अब तक 8419 मजदूरों ने काम के लिए आवेदन किया। प्रमुख सचिव के यह पूछने पर कि इनमें से कितनों को काम दिया गया तो एपीओ सही जानकारी नहीं दे पाए। नजदीक में खड़े बीडीओ केएन पांडेय ने जानकारी दी। इस पर प्रमुख सचिव ने मनरेगा एपीओ को कड़ी फ टकार लगाते हुए दो घंटे तक कंप्यूटर कक्ष में जांच की।
जांच के दौरान ही आदमपुर भांसी केे मजरे जाजूमऊ की निराश्रित महिला गायत्री पहुंच गई। प्रमुख सचिव ने खुद ही वृद्धा का शिकायती पत्र लिया। निराश्रित ने बताया कि पात्र होने के बावजूद अभी तक प्रधान संतोष सिंह ने उसका नाम आवास सूची में नहीं लिखा। इस पर प्रमुख सचिव वृद्धा के साथ उसके घर पहुंच गए। उन्होंने घर का निरीक्षण किया और पात्र होने पर बीडीओ को उसे आवास व पेंशन दिलवाने का आदेश दिया। बाद में विकासखंड की ही ग्राम पंचायत जखैला में मनरेगा के तहत हो रहे तालाब सुंदरीकरण में लगे 83 मजदूरों से जानकारी ली। प्रधान को निर्देश दिया कि जो भी मजदूर काम मांगने आएं उन्हें काम जरूर दिया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरों को हर हाल में 100 दिन का रोजगार दिया जाए। बताया कि प्रदेशस्तर पर अब तक 39 लाख मजदूरों को काम दिया जा चुका है। जिसको 50 लाख तक पहुंचाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें