फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला से पर्स लूटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस ने एक महीने पहले हरदोई पुल पर महिला से हुई पर्स लूट के आरोपी लुटेरे समीर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को धर दबोचा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कल्याणी देवी मोहल्ले की तारा सिंह एक जुलाई को बाजार से घर लौट रही थीं। हरदोई पुल पर बाइक सवार लुटेरे ने उनका पर्स छीन लिया था। पर्स में मोबाइल, चाबी का गुच्छा, घड़ी और नौ हजार पांच सौ रुपये थे। दो जुलाई को तारा सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान कर तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को कांशीराम सुधापुरम कॉलोनी के पास समीर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर निवासी मोहल्ला उम्मीदों का शहर बताया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से तारा सिंह का पर्स और चाबी का गुच्छा भी बरामद किया गया। समीर पर सदर कोतवाली में पहले से दो मामले दर्ज हैं। उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल चंद्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव और सर्विलांस टीम के अतुल कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें