बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में कार्यरत एकाउंटेंट कस्तूरबा पर फाइलों का बंडल गिर पड़ा। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। स्टाफ के गरम पट्टी बंधवाई।
कई बार एकाउंटेंटों ने अधिकारी से फाइलों को हटवाने के लिए कहा था। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को
बिछिया की एकाउंटेंट कस्तूरबा अपने सीट पर बैठे काम कर रही थी। तभी फाइलों के बंडल उस पर गिर पड़े हाथ में मोच आ जाने से वह रोने लगी।
वहां मौजूद अन्य स्टाफ के लोगों ने बंडल हटाए और ले जाकर उसके गरम पट्टी बंधवाई। स्टाफ के लोगों का कहना है कि जहां कस्तूरबा को बैठने को जगह दी गई वह दरबा जैसा है। स्थिति यह है कि मजबूरी में उन्हें जमीन में बैठकर काम करना पड़ता है।