फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हादसे के 110 दिन बाद अंडरपास से हटी दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर और स्लीपर बस की टक्कर में दोनों चालकों और 16 बस यात्रियों की मौत की घटना के 110 दिन बाद हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अंडरपास में किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त बस को हटवाया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जोगीकोट गांव के सामने 10 जुलाई 2024 की सुबह बिहार प्रांत के शिवहर शहर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस दूध भरे टैंकर से टकराई थी। हादसे में 16 बस यात्रियों और दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस को हरदोई-उन्नाव मार्ग पर टोल प्लाजा के पास स्थित अंडरपास में किनारे खड़ा कर दिया गया था। इससे हादसों का खतरा बना हुआ था। ठंड और कोहरे में खतरा और बढ़ने की संभावना को देखते हुए गुरुवार को पुलिस ने बस को हटवाया। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्लीपर बस क्रेन की मदद से खींचकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें