फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident News: एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने बुधवार शाम छह बजे एक्सप्रेस-वे पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पूराचांद गांव निवासी कल्लू शर्मा (65) बुधवार दोपहर साइकिल से पंचम खेड़ा गांव के पास कटी जालियों से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ कर थानाक्षेत्र के ही उटरा डकौली गांव अपनी रिस्तेदारी में गया था।

विज्ञापन


शाम छह बजे वह घर लौट रहा था। पंचम खेड़ा गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने लगा तभी आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने उन्हें औरास सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें