फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बंद घर से 80 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। मोहनलाल खेड़ा मोहल्ले में चोरों ने किसान के बंद घर को निशाना बनाया। पीछे की दीवार से चढ़े चोरों ने छत का जाल काटकर घर के अंदर पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर जेवर-नकदी सहित 80 हजार का माल पार कर दिया। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुमेरपुर ब्लॉक के गांव जसपरा भगवंतनगर निवासी पिंकू कुमार कई सालों से मौरावां थानाक्षेत्र के गांव बछौरा के मजरे मोहनलालखेड़ा स्थित अपनी ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता है। मां के बीमार होने पर आठ नवंबर को वह सपरिवार पैतृक गांव गया था। घर में ताला लटक रहा था।
सुबह इसी मोहल्ले में रह रहे ममेरे भाई चंद्रभान ने घर के पीछे का दरवाजा खुला देखा। शक होने पर अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने पिंकू को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के मुताबिक चोर 20 हजार रुपये और 60 हजार कीमत के जेवर ले गए हैं। थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें