फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से घायल किशोर ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे एक बाइक पर सवार किशोर सहित तीन लोग जरगांव मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किशोर की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफ र कर दिया गया था, लेकिन घरवाले उसे एक नर्सिंगहोम लेकर चले गए। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत गांव निवासी दिनेश का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कक्षा 8 की पढ़ाई पूरी कर घर में पिता के काम में हाथ बंटाता था। शनिवार देर शाम दो दोस्तों घूरखेत निवासी राहुल (22) पुत्र रज्जन व बब्लू (21) पुत्र रामकिशुन के साथ बाइक से बिछिया बाजार से वापस लौट रहा था। तभी पुरवा कोतवाली सीमा क्षेत्र के जरगांव मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रहे परचून का सामान लदे एक पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए थे। घायलों को एंबुलेंस से बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया था। जहां अंकित को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हैलट रेफ र कर दिया था।
परिजन कानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। रविवार सुबह अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई अंकुल (10) व एक बहन मुस्कान सहित माता नन्हकई का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता दिनेश ने बताया कि शव कानपुर से आने के बाद कानूनी प्रकिया की जाएगी। बाइक बब्लू चला रहा था और हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें