फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कार सवार युवक की मौत, चार लोग घायल

Sat, 26 Jun 2021 10:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। उन्नाव जिले के बांगरमऊ के पास चालक को झपकी आ जाने से बस्ती से राजस्थान जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में लखनऊ जा रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे कार सवार 5 लोग घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल जनपद बस्ती के थाना परशुरामपुर के ग्राम चकसर निवासी अनिल कुमार (32) को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं बृजेश (30), किशनलाल (38), धीरेंद्र कुमार (26) को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार चालक राजकुमार को मामूली चोटें आई हैं।  प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें