नवाबगंज। हाईवे पर अजगैन के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक हो गया। पुलिस ने उसे नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नगर पंचायत के मोहल्ला झखरी निवासी शिवकुमार (50) ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार देर शाम व रिक्शा लेकर घर लौट रहा था।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के पास लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने रिक्शे में पीछे से टक्कर मार दी। इससे शिवकुमार उछल कर दूर जा गिरा। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे नावाबगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।