फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग को डंपर ने मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली के सामने हुए हादसे में डंपर में फंसी घायल दिव्यांग की ट्राईसाइकिल। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली के ठीक सामने ट्राई साइकिल से सड़क पार कर रहे दिव्यांग को मिट्टी खनन में लगे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ ने चालक समेत डंपर को कब्जे में ले लिया। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि परमिट से हो रहे खनन की मिट्टी लेकर डंपर जा रहा था।
विज्ञापन

गुरधरी गांव निवासी दिव्यांग कमलेश कुमार (25) पुत्र टेकचंद किसी कार्य से अपनी ट्राई साइकिल से सफीपुर कस्बा गया था। काम निपटाकर घर जाते वक्त कोतवाली के ठीक सामने सड़क पार करते समय मिट्टी से भरे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। ट्राई साइकिल को ट्रक के पहियों के बीच फंसा देख अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ब्रेेक लगा दी। जिससे दिव्यांग कमलेश की जान बच गई। हालांकि वह ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। सीओ कृपाशंकर ने उसे आनन फानन में सीएचसी पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को लोगाें ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें