उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रैक्टर चालक की की मौत हो गई। चालक एआरटीओ कार्यालय से लाइसेंस का नवीनीकरण कराकर लौट रहा था। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट मौत की वजह बनी।
पुरवा कोतवाली के टीकरकला गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ लल्लन (32) पुत्र विश्वनाथ ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजारा करता था। देर शाम वह एआरटीओ कार्यालय से अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराकर बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर दही चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन शव देख बदहवास हो गए। मृतक की पत्नी बिटौली व मां चंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है।