फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार गोविंद की मौत के बाद नवाबगंज सीएचसी में घटना की जान? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर जैतीपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के बंथरा थाना क्षेत्र के रहीमनगर गांव निवासी गोविंद उर्फ भुट्टन (40) सिंघाड़ा की खेती कर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में बेचता था। गुरुवार सुबह वह सिंघाड़ा बेचने के लिए नवाबगंज की साप्ताहिक बाजार जा रहा था। तभी लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जैतीपुर मोड़ के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। तेज टक्कर लगने से गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव ने उसे नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी सुषमा पति का शव देखकर बेहाल हो गई। परिजनों ने बताया कि गोविंद तीन भाईयों में मझला था। उसके चार बच्चों में कोमल (16), करिश्मा (14), करन (12) व अर्जुन सात साल का है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें